उत्तर प्रदेश

Muradnagar: साइबर ठगों ने छात्रा से 1.70 लाख रुपए की ठगी की

Admindelhi1
1 April 2025 2:51 PM IST
Muradnagar: साइबर ठगों ने छात्रा से 1.70 लाख रुपए की ठगी की
x
"ऑनलाइन टास्क में धनराशि जीतने का झांसा देकर ठगे 1.70 लाख"

मुरादनगर: ऑनलाइन टास्क में धनराशि जीतने के नाम पर निवेश कराकर साइबर ठगों ने छात्रा से 1.70 लाख रुपए ठग लिये। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

पटना स्थित उत्तर एसके पुरी निवासी आदिति राव ने केस दर्ज कराया है कि 23 मार्च को इंस्टाग्राम के माध्यम से उन्हें एक लिंक मिला। इसके बाद उन्हें आॅनलाइन वीडियो देखने व लाइक करने पर धनराशि जीतने का आॅफर दिया गया। इसके बाद उन्हें बीटकॉइन में बोली लगाने का निर्देश दिया गया, जिसमें कुछ लाभ के तौर पर कुछ धनराशि उन्हें दी गई। साइबर ठगों के जाल में फंसकर आदिति ने 1.70 लाख रुपए गंवा दिये। एसीपी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

Next Story