उत्तर प्रदेश

Muradnagar: काकड़ा गांव में किसान के घर से नकदी व लाखों के आभूषण चोरी

Admindelhi1
1 April 2025 2:57 PM IST
Muradnagar: काकड़ा गांव में किसान के घर से नकदी व लाखों के आभूषण चोरी
x
"वारदात के समय लोग घर में सो रहे थे"

मुरादनगर: काकड़ा गांव में रात चोरों ने किसान के घर से 60 हजार रुपये नकदी व करीब आठ लाख कीमत के आभूषण चोरी कर लिए। वारदात के समय लोग घर में सो रहे थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

काकड़ा गांव निवासी किसान राजकुमार त्यागी ने बताया कि रविवार रात घर के एक कमरे में उनके परिवार के सभी लोग सो रहे थे। जबकि एक कमरे में तीन मजदूर सो रहे थे। सोमवार सुबह करीब सवा चार बजे किसान की पत्नी कुसुम की नींद खुली तो उन्होंने पास का दूसरा कमरा खुला देखा और अंदर सारा सामान बिखरा था। चोरी की वारदात का पता चलते ही परिवार के सभी लोग जाग गए।

राजकुमार की त्यागी ने बताया कि चोर अलमारी से 60 हजार नकदी, करीब आठ लाख के गहने व अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। बताया कि गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे में कुछ लोग रात पौने दो बजे आते दिख रहे हैं। इसके बाद करीब 2:17 बजे वापस जाते दिख रहे हैं। चोर जाते समय मजदूरों व दूसरे कमरे को बाहर से बंद कर गए थे। सूचना पर पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ मौका मुआयना किया। पुलिस ने बताया कि कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

Next Story