उत्तर प्रदेश

Muradnagar: मनौली गांव में बाबा साहेब का बैनर उतारने के मामले में 10 पर केस दर्ज

Admindelhi1
14 May 2025 7:04 PM IST
Muradnagar: मनौली गांव में बाबा साहेब का बैनर उतारने के मामले में 10 पर केस दर्ज
x
पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की

मुरादनगर: मनौली गांव में मकान व आॅफिस से डॉ. भीमराव आंबेडकर का बैनर उतारने के मामले में पुलिस ने एक माह बाद दस लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

मनौली निवासी नितिपाल ने बताया कि 13 अप्रैल को अपने मकान व आॅफिस के मेन गेट पर बाबा साहेब का बैनर लगाया था। आरोप है कि 15 अप्रैल को गांव निवासी दूसरे समुदाय के लोगों ने बैनर फाड़ दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की। मामले में थाने में तहरीर दी गई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

पीड़ित ने इस संबंध में डीसीपी ग्रामीण को शिकायती पत्र दिया। एसीपी ने बताया कि तहरीर के आधार पर गफ्फार, साबू, साजिद उर्फ भोला, साबिर, वकील व पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Next Story