उत्तर प्रदेश

Muradnagar: मिल्क दुहाई गांव के पास ट्रक की टक्कर से नाले में गिरी कार, चार घायल

Admindelhi1
26 March 2025 2:32 PM IST
Muradnagar: मिल्क दुहाई गांव के पास ट्रक की टक्कर से नाले में गिरी कार, चार घायल
x
हादसे में कार सवार चार लोग घायल

मुरादनगर: दिल्ली-मेरठ मार्ग पर मिल्क दुहाई गांव के पास ट्रक की टक्कर से अनियंत्रित होकर कार नाले में जा गिरी। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए।

दिल्ली के थाना ज्योतिनगर अमर कॉलोनी निवासी संजीव कुमार परिवार के साथ दिल्ली-मेरठ मार्ग स होकर जा रहे थे। वह मिल्क दुहाई गांव के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Next Story