उत्तर प्रदेश

नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि ने बीजेपी नेता को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, गनर ने भी दिया साथ, वीडियो वायरल

jantaserishta.com
23 Nov 2021 12:00 PM IST
नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि ने बीजेपी नेता को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, गनर ने भी दिया साथ, वीडियो वायरल
x
पुलिस का स्थानीय लोगों ने क‍िया घेराव।

फतेहपुर: यूपी में फतेहपुर जिले के सदर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि व सपा नेता हाजी राजा ने अपने गनर और समर्थकों के साथ मिलकर बीजेपी प्रदेश अल्पसंख्यक मीडिया प्रभारी को बीच सड़क दौड़ा-दौड़ाकर पीटा जिसका वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. पुलिस ने हाई प्रोफाइल मामला देख देर शाम सपा नेता सहित पांच नामजद व 20 अज्ञात लोगों पर डकैती व लूट सहित संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है.

वहीं, इस घटना के बाद बीजेपी नेता की पिटाई का मामला सुर्खियों में आते ही सदर विधायक दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और मारपीट करने वाले सपा नेता व समर्थकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करने लगे. कोतवाली प्रभारी का सही जवाब न मिलने पर समर्थकों के साथ कोतवाली पहुंचकर गिरफ़्तारी की मांग करते हुए धरने पर बैठ गए.
पुलिस का स्थानीय लोगों ने क‍िया घेराव
धरने में बैठा देख गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस का स्थानीय लोगों ने घेराव कर लिया जिसमें एक आरोपी चोटिल भी हो गया, जिसे डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया है. मौके पर पहुंचे सदर विधायक विक्रम ने थाने में बैठकर सीसीटीवी फुटेज देख कार्रवाई की बात कही.
इस मामले में जहां सदर कोतवाली पुलिस, बीजेपी नेता फैजान रिजवी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई में जुटी रही लेकिन आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी न हो पाने से नाखुश विधायक आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर कोतवाली परिसर में धरने पर बैठ गए और विधायक का यह धरना लगभग 6 घंटे तक चलता रहा.
मामला बढ़ता देख थाने पहुंचे डीएम, एसपी ने बीजेपी विधायक से बात कर उन्हें कार्रवाई का आश्वासन देते हुए धरना समाप्त करवाया.
बीजेपी में मुस्लिम समाज की लोकप्रियता को देखकर की गई हरकत
पीड़ित भाजपा नेता फैजान रिजवी ने बताया की बीजेपी में मुस्लिम समाज की लोकप्रियता देखते हुए यहां का भू माफिया और फतेहपुर कोतवाली का हिस्ट्रशीटर हाजी रजा व उनके साथियों ने जिला अस्पताल के पास असलहा का प्रदर्शन करते हुए मुझे बुरी तरह मारा पीटा और कहा क‍ि अब भारतीय जनता पार्टी का सपोर्ट और लोगों को बीजेपी की नीतियों को बताते हुए दिखे तो मैं तुमको जान से मार दूंगा. यह कहते हुए मुझे बुरी तरह मारा-पीटा, घटनास्थल पर सभी लोग साक्ष्य हैं. मैं हाजी रजा व उनके साथियों की गिरफ्तारी चाहता हूं.
वहीं, बीजेपी विधायक विक्रम सिंह ने कहा क‍ि बीजेपी के प्रति जनता का जनाधार बढ़ रहा है. इसलिए बौखलाहट में इस तरह से अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता के साथ ऐसी हरकत हुई है. सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर मुकदमा तो दर्ज कर लिया गया है लेकिन पुलिस द्वारा 6 घंटे के बाद भी अब तक एक भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर पाई है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story