- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- नगरपालिका जेई से...
नगरपालिका जेई से मारपीट,कार्यवाही होने तक पालिका कर्मचारियों ने की हड़ताल
![नगरपालिका जेई से मारपीट,कार्यवाही होने तक पालिका कर्मचारियों ने की हड़ताल नगरपालिका जेई से मारपीट,कार्यवाही होने तक पालिका कर्मचारियों ने की हड़ताल](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/01/24/2471086-49f6df0c463858895974490370d7d7a1.webp)
मुजफ्फरनगर: नगर पालिका जेई के साथ कार्यालय के अंदर हुई मारपीट से नगर पालिका कर्मचारियों में रोष व्याप्त। नगर पालिका के दर्जनों पदाधिकारी व कर्मचारीयों ने नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर जल्द कार्यवाही की मांग की। वहीं नगर पालिका के पदाधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज भी नगर कोतवाल को दिखाया है। नगर कोतवाल ने विडियो एवं मुकदमा दर्ज कर शाम तक मारपीट करने वाले सभी दोषियों को गिरफ्तार कर कार्यवाही करने का आश्वाशन दिया है। शहर कोतवाल ने जेई धर्मवीर का मेडिकल करा कर छानबीन शुरू कर दी है। ब्रिजेश मोहन ने बताया कि नगर पालिका में पथ प्रकाश कार्यालय के अंदर जेई धर्मवीर बैठे हुए थे, तभी दो अज्ञात युवक जबरदस्ती कार्यालय में घुसकर धर्मवीर के साथ मारपीट करने लगे। शोर-शराबा सुनकर नगर पालिका के अन्य कर्मचारियों के की ओर दौड़े तभी मौका देखकर दोनों अज्ञात युवक फरार हो गए। जेई के साथ हुई मारपीट से नगरपालिका कर्मचारियों एवं तमाम पदाधिकारियों में भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने बताया कि मारपीट करने वाले आबकारी मोहल्ला के हैं, जिन्होंने पूरे शहर में पथ प्रकाश को बंद करने एवं अपने आबकारी मोहल्ले में तमाम खंभों पर लाइट लगवाने के लिए कहा था, धर्मवीर द्वारा मना करने पर दोनों युवकों ने उनके साथ जबरदस्त तरीके से मारपीट शुरू कर दी और मारपीट के दौरान का पूरा प्रकरण सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। वही नगर कोतवाली में अज्ञात युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जल्द गिरफ्तारी करने की मांग की गई है। बृजमोहन का कहना है कि जब तक कार्यवाही नहीं होगी तब तक नगरपालिका कर्मचारी एवं पदाधिकारी हड़ताल पर रहेंगे कोई किसी प्रकार का कार्य शहर या नगरपालिका में नहीं किया जाएगा। नगरपालिका महामंत्री सुनील वर्मा का कहना है कि नगरपालिका के अंदर जेई के साथ हुई मारपीट एक निंदनीय प्रकरण है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रकरण से खाकी का दबदबा कम दिखाई दे रहा है। महामंत्री सुनील वर्मा का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में मारपीट करते हुए नजर आ रहे युवकों को शाम तक गिरफ्तार नहीं किया गया, तो नगरपालिका कर्मचारी एवं पदाधिकारी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे, जिसका जिम्मेदार पुलिस प्रशासन होगा। शहर कोतवाली पुलिस का कहना है कि आरोपियों की शिनाख्त कर ली गई है और शीघ्र ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।
नगर कोतवाली में मुख्य रूप से बृजमोहन, महामंत्री सुनील वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष ओमवीर सिंह, नरेश कुमार, प्रवीण कुमार, अमीर गोस्वामी, प्रियेश कुमार, विकास कुमार, गगन कुमार, विकास शर्मा, वसीम, संजीव सिंघल, राजीव वर्मा, मुकेश शर्मा, सतेंद्र कुमार के अलावा सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।