- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- जंगल में मृत गोवंशों...
उत्तर प्रदेश
जंगल में मृत गोवंशों को फेंक रहा था नगर निगम का लोडर चालक, सस्पेंड
Shantanu Roy
27 Nov 2022 12:29 PM GMT

x
देखें VIDEO...
कानपुर। नगर निगम का एक लोडर चालक डीजल बचाने के चक्कर में निश्चित स्थान की जगह जंगल में मृत गोवंशों को फेक रहा था। किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में प्रसारित कर दिया। मामले का नगर आयुक्त ने संज्ञान लिया और जांच कराई गई तो वीडियो सही पाया गया। इस पर नगर आयुक्त ने लोडर चालक को सस्पेंड कर दिया। नगर निगम के रायपुरवा स्थित पशु चिकित्सालय में घायल और बीमार गोवंशों को इलाज के लिए भेजा जाता है। यहां पर महीने में औसतन 50 गोवंशों की मौत हो जाती है और नियमत: नगर निगम के लोडर के जरिये मृत गोवंशों को भौंती स्थित कूड़ा डंप में ले जाना होता है जहां पर शवों का निस्तारण किया जाता है।
खबरें अभी बाकी हैं:-
— chairman(news editor)..जब कोई आपकी बात न सुने👇🏻 (@president_ngo) November 27, 2022
कानपुर : नगर निगम ने गायों के शवों को जंगल में फेंका...
अब कुत्ते नोंचकर खा रहे हैं..... pic.twitter.com/F68Nx9Cw9C
लेकिन नगर निगम के लोडर चालक कूड़ा डंप की जगह अरमापुर नहर के पास जंगल में शवों को फेक देते हैं। जंगल में मृत गोवंशों को फेकने के दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया और मामले का संज्ञान नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन ने लिया। शनिवार को नगर आयुक्त ने बताया कि वीडियो के आधार पर जांच कराई गई तो मामला सही पाया गया। वायरल वीडियो में टाटा एस वाहन संख्या 5907 देखी गई। इस गाड़ी को चालक सोनू चला रहा है। तत्काल प्रभाव से चालक को सस्पेंड कर दिया गया है। आगे कहा कि मृत जानवरों के शवों का निस्तारण भौंती स्थित कूड़ा डंप में किया जाता है। चालक तेल चोरी करने के लिए भौंती न जाकर अर्मापुर में ही नहर किनारे शव फेंक रहा था।
Next Story