उत्तर प्रदेश

नगर निगम ने पेड़ों में कील ठोकने पर एक नामी डॉक्टर पर की कार्रवाई, अदा किए 10 हजार रुपए

jantaserishta.com
15 May 2022 9:28 PM IST
नगर निगम ने पेड़ों में कील ठोकने पर एक नामी डॉक्टर पर की कार्रवाई, अदा किए 10 हजार रुपए
x
पढ़े पूरी खबर

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में नगर निगम ने पेड़ों में कील ठोकने पर एक नामी डॉक्टर पर कार्रवाई की है, दरअसल, शहर के प्रतिष्ठित डॉक्टर ने नगर निगम के पेड़ों में कीलें ठोंककर अपनी प्रचार होर्डिंग लगाई थीं. इन कीलों को पेड़ों के प्रति हिंसा मानकर नगर निगम ने डॉक्टर के खिलाफ 10 हजार का जुर्माना लगा दिया. डॉक्टर ने अपनी गलती मानी और ये भी माना कि पेड़ों में कील ठोकने से उनको चोट लगती है. डॉक्टर ने जुर्माना भरकर संकल्प लिया कि अब टैंकर खरीदकर शहर के प्यासे पेड़ों की प्यास बुझाएंगे.

कानपुर के मशहूर डॉक्टर लोकेश पालीवाल आई सर्जन हैं. वह पहले एम्स में रह चुके हैं. लोकेश पालीवाल ने शहर में नीम, अशोक जैसे कई पेड़ों में कीलें ठोककर अपने प्रचार के पोस्टर लगवाए थे. कानपुर नगर निगम के प्रवर्तन अधिकारी प्रशांत मिश्रा ने पेड़ों में कीलें देखीं तो इसे पेड़ों के प्रति हिंसा मानकर डॉक्टर लोकेश पालीवाल पर दस हजार का जुर्माना लगा दिया.
नगर निगम ने डॉक्टर को नोटिस भेजा. इसके बाद डॉक्टर लोकेश ने अपनी गलती मानी. डॉक्टर ने माना कि कीलों से पेड़ घायल हुए हैं. उन्होंने नगर निगम को दस हजार का जुर्माना भरा. इसके बाद सभी पोस्टर पेड़ों से हटाने की तैयारी की. डॉक्टर ने फैसला किया कि अब वे पानी का टैंकर खरीदकर शहर में सूख रहे पेड़ों की प्यास बुझाएंगे. नगर निगम के प्रवर्तन अधिकारी प्रशांत मिश्रा का कहना है कि पेड़ों में कीलें ठोंकना गलत है. इसीलिए डॉक्टर को नोटिस दिया गया था. उन्होंने जुर्माना अदा कर दिया है.
डॉक्टर उमेश पालीवाल ने कहा कि मेरे पोस्टर पेड़ों में लगे थे, जिसको लेकर मुझे नोटिस नगर निगम से आया था. मैंने जिम्मेदार नागरिक के नाते उसे अदा किया और पोस्टर हटाने के लिए कह दिया है. हम इसको लगाने की निंदा करते हैं. आगे हम टैंकर लेकर शहर में पानी के बिना सूख रहे पेड़ों को सींचेंगे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story