उत्तर प्रदेश

नगर निगम ने मेरठ में चलाया अतिक्रमण पर बुलडोजर, नही काम आया व्यापारियों का विरोध भी

Admin Delhi 1
18 Jun 2022 12:49 PM GMT
नगर निगम ने मेरठ में चलाया अतिक्रमण पर बुलडोजर, नही काम आया व्यापारियों का विरोध भी
x

मेरठ न्यूज़: नगर निगम ने अतिक्रमण पर शनिवार को बुलडोजर चलाया। हापुड़ रोड पर व्यापारियों द्वारा लंबे समय से किए गए अतिक्रमण को तोड़ दिया। इस दौरान व्यापारियों का विरोध भी कोई काम नहीं आया। नगर निगम प्रवर्तन दल के प्रभारी लेफ्टिनेंट शक्ति सिंह मलिक के नेतृत्व में शनिवार को टीम ने सबसे पहले कंकरखेड़ा क्षेत्र में शोभापुर बाईपास पर बुलडोजर से अतिक्रमण हटाया गया। जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली के जरिए अतिक्रमण हटाना शुरू किया। यहां पर दुकानदारों ने अपनी दुकानों के आगे सड़क कब्जाई हुई थी। उसके आगे फलों की दुकान लगवाते थे। इसके साथ ही यहां पर टेंपों, बस खड़ी होने से जाम लग जाता था। नगर निगम टीम ने सबसे पहले दुकानदारों का अतिक्रमण हटाया और इसके बाद फलों के ठेलों को नाले की पटरी से पीछे हटवाया।

इसके बाद प्रवर्तन टीम ने हापुड़ रोड पर आरटीओ कार्यालय के पास से जेसीबी से अतिक्रमण हटाया। यहां पर लोगों ने विरोध किया, लेकिन नगर निगम की सख्ती की वजह से उनकी एक नहीं चली। टीम ने सड़क घेरने वाले अवैध निर्माण को भी तोड़ दिया।

Next Story