उत्तर प्रदेश

नगर निगम ने हर घर तिरंगा अभियान के लिए बनाया नया प्लान, आज से अभियान होगा शुरू

Admin Delhi 1
11 Aug 2022 8:48 AM GMT
नगर निगम ने हर घर तिरंगा अभियान के लिए बनाया नया प्लान, आज से अभियान होगा शुरू
x

मेरठ न्यूज़: आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आज से मेरठ में हर घर तिरंगा अभियान की शुरूआत हो चुकी है। आज नगर निगम की टीमें हर वार्ड में उतर गईं हैं। निगम की टीमें हर घर में तिरंगा लगाने का काम करेंगी। 13 अगस्त तक निगम को हर घर तिरंगा अभियान को पूरा करना है। यानी 13 अगस्त तक पूरा मेरठ राष्ट्रीय ध्वज से पाट दिया जाएगा।

देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने और आजादी का अृमत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान की आज 11 अगस्त से मेरठ में शुरूआत हो गई है। मेरठ नगर निगम हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज से पूरे महानगर में टीम बनाकर घर-घर तिरंगा लगाने का काम करेगा। इसके लिए कई टीमों का गठन किया गया है। जोकि हर घर की छत पर तिरंगा फहराने का दायित्व पूर्ण करेगा। निगम की टीमें आज से तिरंगा वितरण का काम वार्ड वार करेंगी। आज 11 अगस्त से तिरंगा हर घर को बांटने का काम शुरू हो चुका है। यह अभियान 13 अगस्त तक चलेगा। यानी 13 अगस्त तक पूरे मेरठ महानगर को तिरंगा मय कर दिया जाएगा। आज से वार्डों में निगम की टीम तिरंगा लेकर उतरेगी और हर घर में तिरंगा लगाने का काम करेगी। निगम अधिकारी ने टाउन हॉल में इसके लिए मोर्चा संभाल लिया है। अभी तक निगम में दो लाख के आसपास तिरंगा झंडा एकत्र हो चुका है। नगर निगम को उत्तर प्रदेश हथकरघा निगम लिमिटेड लखनऊ से 40 हजार राष्ट्रीय ध्वज प्राप्त हुए हैं। जबकि एक लाख 20 हजार राष्ट्रीय ध्वज नगर निगम ने जनसहयोग से प्राप्त किए हैं। आज 11 अगस्त से तिरंगा झंडा वितरण का काम शुरू हो गया है। नगर निगम मेरठ के करीब तीन लाख से अधिक घरों में राष्ट्रध्वज लगाने का काम करेगा। नगर निगम सम्पत्ति अनुभाग के मुताबिक मेरठ में करीब 2ः85 लाख घर बने हुए हैं।

Next Story