उत्तर प्रदेश

फिर चर्चा में मुनव्वर राना

jantaserishta.com
17 May 2022 1:32 PM IST
फिर चर्चा में मुनव्वर राना
x

लखनऊ: ज्ञानवापी मस्जिद में शिवलिंग मिलने के दावे को लेकर मचे घमासान के बीच शायर मुनव्वर राना ने विवादित बयान दिया है। सर्वे कराए जाने से नाराज मुनव्वर राणा ने जज के लिए अपशब्द का इस्तेमाल करते हुए कहा है कि वह प्रधानमंत्री होते तो उन्हें अरेस्ट करवा देते। अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले शायर यहीं नहीं रुके और मुस्लिम पक्ष को भी गाली दे डाली।

लाइव हिन्दुस्तान से बातचीत में मुनव्वर राना ने कटाक्ष के अंदाज में कहा कि जज ने जो कह दिया वही सही। वह भगवान से भी बड़े हैं। हालांकि, इसके बाद उनकी भाषा बदल गई और अपशब्द कहने लगे। राना ने कहा, ''जज ने जो बोलना था बोल दिया, जज से बड़ा कोई नहीं है, महादेव छोटे हैं, जज बड़ा है।'' जब उनसे कहा गया कि अभी कोई फैसला नहीं आया है एक पक्ष दावा कर रहा है तो राना ने कहा, ''जब एक **** जज फैसला खराब कर सकता है तो इसके बाद रह क्या जाता है। यदि मैं बादशाह होता, प्रधानमंत्री होता तो उस जज को अरेस्ट करवा लेता, जिन्होंने केस किया है, उन्हें अरेस्ट करवा लेता। इस मुल्क को तमाशा बना रहे हैं, किसने आपको हुक्म दिया कि तमाशा बना रहे हैं। एक फव्वारा निकल आया उसे आप शिवलिंग बता रहे हैं।''
मुनव्वर राना से जब कहा गया कि हिंदू पक्ष तो यह भी कह रहा है कि नंदी की मूर्ति लगी है, इसलिए सर्वे की मांग की गई थी, उन्होंने बिफरते हुए कहा, ''हिंदू पक्ष जो कह रहा है वही सही है, मुस्लिम पक्ष **** है, वह गलत कह रहा है, खत्म हो गई बात, इसमें मेरा बोलने का क्या। आप हिंदू पक्ष की बात मान लीजिए, उस पर फैसला लीजिए। मेरी तरफ से इजाजत है।''
गौरतलब है कि कुछ याचिकाकर्ताओं की ओर से श्रृंगार गौरी की नियमित पूजा की मांग के बाद कोर्ट ने ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे का आदेश दिया था। तीन दिन तक चले सर्वे के अंतिम दिन मस्जिद के वजूखाने में शिवलिंग पाए जाने का दावा किया गया है। वहीं, मुस्लिम पक्ष का कहना है कि यह फव्वारा है। हालांकि, अभी कोर्ट में रिपोर्ट पेश नहीं की गई है।
साभार: लाइव हिन्दुतान
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story