उत्तर प्रदेश

मुलायम सिंह की पत्नी साधना पंचतत्व में विलीन, बेटे प्रतीक ने नम आंखों से दी मुखाग्नि

Bhumika Sahu
10 July 2022 11:00 AM GMT
मुलायम सिंह की पत्नी साधना पंचतत्व में विलीन, बेटे प्रतीक ने नम आंखों से दी मुखाग्नि
x
पंचतत्व में विलीन

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। लखनऊ। सपा संरक्षक व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का अंतिम संस्कार आज राजधनी लखनऊ स्थित पिपरा घाट में किया गया। इस दौरान उनके बेटे प्रतीक यादव ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान मुलायम सिंह यादव, अखिलेश, शिवपाल और रामगोपाल यादव भी मौजूद रहे। पत्नी साधना गुप्ता के अंतिम संस्कार के दौरान सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत खराब हो गई। जिसके कारण वो गाड़ी में ही बैठे रहे।

मुलायम सिंह की पत्नी साधना पंचतत्व में विलीन, बेटे प्रतीक ने नम आंखों से दी आगगौरतलब है कि बीते शनिवार को गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान साधना गुप्ता यादव का निधन हो गया था। साधना सिंह के अंतिम संस्कार में पिपरा घाट पर भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। पोस्ट कोविड समस्याओं से पीड़ित साधना गुप्ता के निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर गुरुग्राम से लखनऊ लाया गया था। मुलायम सिंह यादव की पहली पत्नी और अखिलेश यादव की मां मालती देवी का साल 2003 में ही निधन हो गया था। मालती देवी के निधन के बाद मुलायम सिंह यादव ने साधना गुप्ता को पत्नी का दर्जा दिया था।
बता दें कि प्रतीक यादव साधना गुप्ता के पहले पति की संतान हैं। बाद में मुलायम सिंह ने प्रतीक यादव को अपना नाम दिया था। साधना गुप्ता के अंतिम संस्कार के दौरान लंबे समय बाद अखिलेश, शिवपाल और रामगोपाल यादव एक साथ दिखें। परिवार के पुरुष सदस्य घर से पिपराघाट तक साथ दिखे। साधना गुप्ता की अंतिम यात्रा मुलायम सिंह के गोमती नगर वाले आवास से निकली थी। इससे पहले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सहित तमाम बड़े नेताओं ने मुलायम सिंह के घर जाकर साधना गुप्ता के आखिरी दर्शन किये।


Next Story