- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- कस्टडी रिमांड पूरी...
उत्तर प्रदेश
कस्टडी रिमांड पूरी होने के बाद मुख्तार का साला सरजील कोर्ट में पेश
Rani Sahu
21 Nov 2022 1:52 PM GMT

x
उत्तरप्रदेश : मनी लॉन्ड्रिंग केस मामले में गिरफ्तार किए गए माफिया मुख्तार अंसारी के साले सरजील रजा को सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच जिला न्यायालय में पेश किया गया। सरजील की कस्टडी रिमांड सोमवार को पूरी हो गई। न्यायालय ने उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इसके पहले मुख्तार के बेटे विधायक अब्बास अंसारी को कस्टडी रिमांड पूरी होने के बाद न्यायालय ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अब्बास इस समय चित्रकूट की जेल में बंद है।
जिला जज संतोष राय ने आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में मुख्तार अंसारी के साले आतिफ उर्फ सरजील रजा को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कस्टडी में और सात दिनों के लिए रखने का आदेश दिया था। कोर्ट ने कहा कि आरोपित को 15 नवंबर से 21 नवंबर की दोपहर दो बजे तक कस्टडी में पूछताछ के लिए सौंपा जाता है। मामले में इसके पहले जिला जज ने सरजील को 15 नवंबर तक ईडी की हिरासत में रखने का आदेश दिया था।
( जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।)
Next Story