उत्तर प्रदेश

मुख्तार के भाई अफजाल अंसारी को 1 लाख का जुर्मानासाथ साथ 4 साल की सजा भी

Rounak Dey
29 April 2023 1:47 PM GMT
मुख्तार के भाई अफजाल अंसारी को 1 लाख का जुर्मानासाथ साथ 4 साल की सजा भी
x
गाजीपुर के एमपी एमएलए कोर्ट में सजा सुनाई गई है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | बाहुबली मुख्तार अंसारी के भाई बसपा सांसद अफजाल अंसारी को 4 साल की सजा मिल गई है। मुख्तार को 5 लाख का जुर्माना देना होगा और इसी के साथ अफजाल को 1 लाख का जुर्माना देना होगा। गाजीपुर के एमपी एमएलए कोर्ट में सजा सुनाई गई है।

गैंगस्टर एक्ट में ही मुख्तार के भाई बसपा (BSP) सांसद अफजाल अंसारी को कोर्ट ने दोषी ठहराया है। अफजाल अंसारी को दो साल से ज्यादा की सजा हुई है। ऐसी स्थिति में उनकी संसद सदस्यता जाना तय है। शासकीय अधिवक्ता नीरज श्रीवास्तव ने इसकी पुष्टि की है। अफजाल को सजा तो हुई ही है इसी के साथ उन्हें अपनी सांसदी से भी हाथ धोना पड़ेगा।

Next Story