- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- मुख्तार अंसारी के...
उत्तर प्रदेश
मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास की बढ़ीं मुश्किलें, भगोड़ा घोषित होने के बाद घर पर नोटिस चस्पा
Rani Sahu
27 Aug 2022 5:14 PM GMT

x
लखनऊ के गाजीपुर में पुलिस ने सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी के घर पर नोटिस चस्पा कर दी है
लखनऊ के गाजीपुर में पुलिस ने सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी के घर पर नोटिस चस्पा कर दी है। कोर्ट ने अब्बास को भगोड़ा घोषित कर दिया है।
अब्बास अंसारी को लखनऊ पुलिस करीब डेढ़ महीने से तलाश रही है। पुलिस ने ताबड़तोड़ 135 ठिकानों पर दबिश भी दी, लेकिन विधायक पकड़ से बाहर है। महानगर थाने के तत्कालीन इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह ने 2019 में अब्बास अंसारी के खिलाफ शस्त्र लाइसेंस के दुरुपयोग का मुकदमा दर्ज किया था। मामले में पेशी से गायब रहने पर कोर्ट ने गैरजमानती वारंट जारी किया था।
इसके बाद ही पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए 12 टीमें बना दी थीं। सर्विलांस की मदद से अंसारी की लोकेशन पंजाब में मिली थी। इससे पहले दिल्ली, मऊ, गाजीपुर, बाराबंकी और लखनऊ में कई जगह दबिश दी गई, लेकिन अब्बास को पकड़ नहीं सकी।
हताश हो चुकी पुलिस ने विधायक को भगोड़ा घोषित करने के लिए अर्जी दी थी, पर कोर्ट ने इसे खारिज करते हुए आदेश दिया था कि विधायक को 25 अगस्त तक गिरफ्तार कर पेश करें।
इसके बाद पुलिस ने मेट्रो सिटी स्थित विधायक के निजी फ्लैट पर पूछताछ की। साथ ही वजीरगंज और विधायक आवास पर कई बार दबिश दी, लेकिन खाली हाथ रही।
बृहस्पतिवार को कोर्ट की मोहलत खत्म हो गई। इसके बाद महानगर इंस्पेक्टर केशव कुमार तिवारी ने अर्जी दाखिल की। इस पर कोर्ट ने विधायक को भगोड़ा घोषित कर दिया। शनिवार को पुलिस टीम गाजीपुर के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र स्थित विधायक के पैतृक गांव यूसुफपुर दर्जी टोला पहुंची। आवास पर नोटिस चस्पा कर दिया।
सोर्स - dainik dehat

Rani Sahu
Next Story