उत्तर प्रदेश

मुख्तार अंसारी की मां की संपत्ति हुई कुर्क, बाहुबली नेता पर सरकार का एक्शन जारी

jantaserishta.com
10 April 2022 3:56 PM IST
मुख्तार अंसारी की मां की संपत्ति हुई कुर्क, बाहुबली नेता पर सरकार का एक्शन जारी
x

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही रही हैं. गाजीपुर के महुआ बाग इलाके में करीब 810 वर्ग मीटर जमीन को कुर्क कर लिया गया है. ये संपत्ति मुख्तार अंसारी की मां राबिया बेगम के नाम है. इस जमीन की कीमत करीब 3 करोड़ 25 लाख रुपये आंकी गई है. गाजीपुर के जिला अधिकारी के आदेश पर गैंगस्टर एक्ट के तहत ये कार्रवाई की गई है. उनके जमीन को कुर्क करने की घोषणा सदर क्षेत्राधिकारी और सदर एसडीएम ने की है.

बता दें कि इससे पहले मार्च महीने में यूपी पुलिस ने जेल में बंद बाहुबली मुख्तार अंसारी के गुर्गे जुगनू वालिया की संपत्ति जब्त की गई थी. पुलिस के मुताबिक कुख्यात आरोपी जुगनू वालिया एक रेस्टोरेंट संचालक की हत्या के मामले में फरार चल रहा है और उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित है.
बीते साल अक्टूबर महीने में रेस्टोरेंट संचालक जसविंदर सिंह रोमी की जुगनू वालिया ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस मामले में पुलिस ने दूसरे अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, कोर्ट के आदेश के बाद भी हाजिर न होने वाले फरार आरोपी जुगनू वालिया की प्रॉपर्टी को कुर्क कर लिया.
इससे पहले भी लखनऊ पुलिस जुगनू वालिया पर कार्रवाई कर चुकी है. पुलिस ने बीते साल वालिया की 2.25 करोड़ की आठ लग्जरी कारों को जब्त किया था. गौरतलब है कि जुगनू वालिया का आका मुख्तार अंसारी जेल में बंद है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story