उत्तर प्रदेश

मुख्तार अंसारी को अभी जेल में ही रहना होगा, जानें जमानत के बाद भी क्यों होगा ऐसा...

jantaserishta.com
16 Feb 2022 5:42 PM IST
मुख्तार अंसारी को अभी जेल में ही रहना होगा, जानें जमानत के बाद भी क्यों होगा ऐसा...
x

मऊ: उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी को मऊ कोर्ट ने एक लाख के निजी मुचलके पर रिहा करने का आदेश दिया है. साल 2010 में मऊ के दक्षिण टोला थाने में दर्ज केस में मऊ की एमपी-एमएलए कोर्ट ने मुख्तार अंसारी को जमानत दी है. चूंकि गैंगस्टर एक्ट में अधिकतम सजा 10 साल की है और मुख्तार इस मुकदमे के दर्ज होने के बाद से लगातार जेल में है, इसलिए कोर्ट ने गैंगस्टर एक्ट के इस मुकदमे में रिहाई के आदेश दिए हैं. लेकिन मुख्तार अंसारी पर अभी दो गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे (अजय राय पर जानलेवा हमला और मन्ना सिंह हत्याकांड के गवाह की हत्या) समेत तमाम मुकदमे लंबित हैं जिन पर फैसला आना बाकी है, इसलिए मुख्तार अंसारी को अभी जेल में ही रहना होगा.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story