उत्तर प्रदेश

कंस्ट्रक्शन साइट पर मिले मुगल काल के सिक्के,सहारनपुर में मंदिर निर्माण चल रहा था काम

mukeshwari
23 May 2023 5:46 AM GMT
कंस्ट्रक्शन साइट पर मिले मुगल काल के सिक्के,सहारनपुर में मंदिर निर्माण चल रहा था काम
x

सहारनपुर (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के नानौता इलाके में एक मंदिर में निर्माण कार्य के दौरान मुगल काल के लगभग 400 सिक्के मिले। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन ने कहा कि यहां हुसैनपुर गांव के सती धाम मंदिर में चारदीवारी बनाने के लिए मिट्टी खोदते समय रविवार रात मजदूरों को सिक्के मिले।

उन्होंने कहा कि इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सिक्कों को अपने कब्जे में ले लिया। जैन ने कहा कि अरबी भाषा में शिलालेख वाले सिक्के मुगल काल के दौरान इस्तेमाल किए जाते थे।

mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story