- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- सांसद ने कहा कि मनसे...
सांसद ने कहा कि मनसे प्रमुख राज ठाकरे को दी धमकी, कहा- अयोध्या तो दूर यूपी में नहीं घुस पाएंगे

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं कैसरगंज के सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे को अयोध्या तो दूर उत्तर प्रदेश की सरजमीं पर नहीं घुसने दिया जाएगा। बृजभूषण ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राज ठाकरे को अयोध्या क्या, उत्तर प्रदेश की सरजमीं पर नहीं घुसने दिया जाएगा, यह मेरा वादा है। यह मेरा नहीं बल्कि संपूर्ण उत्तर भारतीयों का आंदोलन है। पहला ऐसा आंदोलन जो न सत्ता पाने के लिए और न ही सत्ता उखाड़ने के लिए हो रहा है। इस आंदोलन में महाराष्ट्र के 90 प्रतिशत लोग हमारे साथ हैं। केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, बिहार, दिल्ली, झारखंड समेत कई प्रदेशों से मुझे अपार जनसमर्थन मिल रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





