उत्तर प्रदेश

जेल में सांसद आजम खान और शिवपाल यादव की होगी मुलाकात

jantaserishta.com
28 Nov 2021 11:30 AM IST
जेल में सांसद आजम खान और शिवपाल यादव की होगी मुलाकात
x

लखनऊ: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मुखिया शिवपाल यादव आज सीतापुर जेल में बंद सपा सांसद आजम खान से मुलाकात करेंगे. बताया जा रहा है कि शिवपाल यादव थोड़ी देर में सीतापुर जेल पहुंचेंगे, जहां वो आजम खान से मुलाकात करेंगे.

दोनों के बीच ये मुलाकात उस समय हो रही है जब शिवपाल की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी और अखिलेश की समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन को लेकर कोई एकराय नहीं बन पा रही है. शिवपाल यादव ने जहां गठबंधन के लिए 100 सीटों की शर्त रखी है तो वहीं अखिलेश की ओर से अभी कोई जवाब नहीं दिया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story