उत्तर प्रदेश

सामाजिक सद्भाव की मिसाल बनाया मां की स्मृति को

Admin Delhi 1
28 Jan 2023 9:12 AM GMT
सामाजिक सद्भाव की मिसाल बनाया मां की स्मृति को
x

मंदसौर न्यूज: समाज में अपने बुजुर्गों और पालकों की यादों को स्थाई बनाए रखने के साथ समाज सेवा के लिए लोगों द्वारा अनेक जतन किए जाते हैं, मध्यप्रदेश के मंदसौर में भी सोजतिया परिवार ने समाज सेवा की दिशा में नई पहल की और उन्होंने आधा सैकड़ा से ज्यादा विभिन्न समाजों और धार्मिक स्थलों को लाखों के बर्तनों का वितरण किया। मंदसौर का एक छोटा सा कस्बा है भानपुरा, यहां सामाजिक सद्भाव की मिसाल देखने को मिली। मौका था धैर्य देवी सोजतिया की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम का। यह आयोजन डॉ आर एम सोजतिया संस्थान द्वारा आयोजित किया गया था। इस मौके पर 51 समाज और इस क्षेत्र के 10 धार्मिक स्थलों को भोजन बनाने के बर्तनों का वितरण किया गया। इन स्थलों पर आयोजन के मौके पर भोजन बनाने के बर्तनों की उपलब्धता रहे इसे ध्यान में रखकर बर्तनों का वितरण किया गया।

पूर्व मंत्री सुभाष कुमार सोजतिया ने इस मौके पर कहा कि एक मां जीवन काल में अपने बच्चों को जो संस्कार देती है, परिवार हमेशा उसी मार्ग पर चलने की सीख लेता है, यदि इसमें सेवा को सर्वोपरि रखा जाता है तो निश्चित ही इसका दायरा काफी बड़ा हो जाता है। मां ने जो संस्कार और सीख दी उसी के मुताबिक हमारा परिवार आगे बढ़ रहा है। सोजतिया परिवार की ओर से धैर्य प्रभा देवी सोजतिया (धाईजी) की पुण्य स्मृति मे भानपुरा मे 51 समाजों के अलावा सार्वजानिक मंदिर दुधाखेड़ी माताजी, श्री कालेश्वर मंदिर कुकडेश्वर, श्री कालेश्वर मंदिर लोटखेड़ी, श्रीउमरिया माताजी कैलाशपूर, श्रीबालाजी मंदिर रतनपुरा, श्री जैन मंदिर अतिशय क्षेत्र कैथूली, श्रीराम मन्दिर कंवला की भोजनशाला हेतु बर्तनो का वितरण किया गया।

Next Story