उत्तर प्रदेश

मां ने दुधमुंही बच्ची को ट्रैक्टर के सामने फेंका

Kajal Dubey
31 July 2022 3:28 PM GMT
मां ने दुधमुंही बच्ची को ट्रैक्टर के सामने फेंका
x
पढ़े पूरी खबर
खेत की जोताई कर रहे एक व्यक्ति के ट्रैक्टर के सामने एक महिला ने अपनी दुधमुंही बच्ची को फेंक दिया। वह खेत की जोताई का विरोध कर रही थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शिकायत पर करनैलगंज पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
घटना कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के ग्राम लालेमऊ के मजरा खालपुरवा की है। जहां भाइयों के बीच भूमि विवाद के बीच एक भाई रविवार को खेत की जोताई करने लगा। इस पर दूसरे भाई की पत्नी मौके पर दुधमुंही बच्ची लेकर पहुंची और चलते ट्रैक्टर के सामने उसे फेंक दिया। चालक की सूझबूझ से बच्ची की जान बच गई। खेत की जोताई कर रहे व्यक्ति ने करनैलगंज कोतवाली में महिला के विरुद्ध तहरीर दी है।
क्षेत्र के ग्राम लालेमऊ निवासी दान बहादुर ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसके चार भाइयों के बीच भूमि विवाद है। जबकि सभी को बराबर हिस्सा मिला है और सभी अपने-अपने हिस्से पर काबिज हैं। वह अपना खेत जोतने के लिए ट्रैक्टर लेकर पहुंचा। इसी बीच भाई बृजमोहन की पत्नी गीता देवी अपनी दुधमुंही बच्ची लेकर पहुंची और चलते ट्रैक्टर के सामने उसे फेंक दिया। गालीगलौज करते हुए वह खेत की जोताई रुकवाने लगी। दान बहादुर का कहना है कि इससे पहले गांव में पंचायत कर सभी भाइयों का हिस्सा अलग कर दिया गया। इसके बावजूद उसका भाई खुद न आकर पत्नी को आगे कर देता है। उसकी पत्नी ने अपनी बच्ची को ट्रैक्टर के सामने फेंक दिया। यदि चालक तत्काल ब्रेक न लगाता तो बच्ची की जान जा सकती थी। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
कोतवाल सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि मामला जानकारी में आया है। मौके पर पुलिस बल भेजा गया है। दोनों पक्षों को बुलाकर मामले की छानबीन की जा रही है। बच्ची को ट्रैक्टर के सामने फेंकने की घटना वीडियो के माध्यम से जानकारी में आई है। कार्रवाई की जा रही है।
Next Story