- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- सड़क हादसे में मां-बेटे...

x
बड़ी खबर
अयोध्या। अयोध्या में शनिवार को बारात से लौट रही कार गड्ढे में पलट गई। हादसे में मां बेटी की मौत हो गई। जबकि एक महिला समेत चार लोग घायल है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना जिले के बाबा बाजार थाना क्षेत्र के बदलेपुर गांव के पास की है। जनपद बाराबंकी के ख्वाजापुर सिद्धौर के रहने वाले अयोध्या के रुदौली के कामाख्या धाम भवानी के गांव सुनवा गांव में शादी कार्यक्रम में आए थे। शनिवार भोर में एक गाड़ी से नौ लोग जिसमें महिलाएं भी शामिल थी वापस लौट रहे थे। बदलेपुर गांव के पास बेकाबू होकर कार एक गड्ढे में पलट गई। कार में सवार सोनू सिंह (12) एवं उनकी माता गीता सिंह (40) की इलाज के दौरान मौत हो गई।
जबकि कार में सवार अन्य लोग जिसमें श्रद्धा सिंह (28) अर्पित सिंह (26) भुप्पू सिंह (35) एवं अभय सिंह घायल हो गए हैं। बाबा बाजार थाना इंचार्ज मनोज कुमार ने सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरनपुर रुदौली भिजवाया। जहां पर प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल अयोध्या भेज दिया गया। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी होते ही हम सभी मौके पर पहुंच गए थे, और सभी घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरनपुर रुदौली भिजवा दिया गया था। जहां से गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल अयोध्या भेज दिया गया। वहां पर इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल मां और बेटे की मौत हो गई जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। बताया कि तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी फिलहाल क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया गया है।
Next Story