उत्तर प्रदेश

दो बच्चों की मां को फेसबुक पर हुआ प्रेम

Admin4
19 Feb 2023 12:59 PM GMT
दो बच्चों की मां को फेसबुक पर हुआ प्रेम
x
मिलक। युवक को दो बच्चों की मां से फ़ेसबुक पर प्रेम करना भारी पड़ गया। दो बच्चों की मां अपने बच्चों एवं पति को छोड़ मिलक पहुंच गयी। महिला ने तीन दिनों तक युवक के घर जमकर हंगामा किया। एक वर्ष पूर्व क्षेत्र के करिंगा गांव निवासी शमशाद की दोस्ती फ़ेसबुक के द्वारा दिल्ली निवासी दो बच्चों की मां से हुई। धीरे धीरे दोस्ती प्रेम प्रसंग में बदल गई। इस दौरान दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें खायीं। युवक ने महिला प्रेमिका से अपने दिनचर्या की प्रत्येक बात को महिला को बताता था। इस दौरान उसने अपने गांव का भी पता बताया। महिला प्रेमी युवक से मिलने को तरसने लगी। 12 फरवरी को युवक की बहिन की शादी के मौके को भांपते हुए महिला अपने दोनों बच्चों एवं पति को छोड़ दिल्ली से मिलक आ पहुंची।
युवक के घर में बहिन की शादी का जश्न चल रहा था कि अचानक महिला युवक के घर पहुंच गयी। महिला को देख युवक के होश उड़ गए। परिजनों के पूछने के बाद युवक ने पूरे प्रेम प्रसंग की कहानी सुनायी तो युवक के परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गयी। परिजनों ने महिला को समझा बुझाकर 13 फरवरी को वापस दिल्ली भेज दिया लेकिन दो बच्चों की मां के ऊपर इश्क परवान चढ़ चुका था जिसे वह भूल नहीं पा रही थी। प्रेमी से मिलने की एक बार फिर तड़प उठी और 16 फरवरी को पुनः युवक के घर पहुंच गई। जीवन भर युवक के साथ रहने की जिद पर अड़ गयी।
परिजन गले की फांस बनी दो बच्चों की मां को फिर स समझाने बुझाने लगे तो महिला ने हंगामा करना शुरू कर दिया। मामला पूरे गांव में आग की तरह फैल गया। जिसे सुलझाने को परिजनों ने पुलिस से मदद की गुहार लगायी। पुलिस मामले को छिपाते हुए रफा दफा करने में जुट गयी।हंगामे के दौरान महिला ने जहर की पुड़िया निकाल ली। युवक के घर जान देने पर अड़ गयी।
शनिवार को महिला का पति शरीफ जो कि दिल्ली में कपड़े सिलाई के काम करता है मिलक कोतवाली पहुंचा तथा युवक पर पत्नी को प्रेमजाल में फंसाने व घर से फरार कराने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर पत्नी को बरामद करने की गुहार लगायी। तहरीर के बाद तत्काल पुलिस हरकत में आयी पुलिस युवक के घर पहुंची। महिला को कोतवाली ले आयी। कोतवाल राजेश बैंसला ने बताया कि महिला ने पति के साथ दिल्ली जाने की सहमति जतायी। पुलिस ने महिला को पति के साथ दिल्ली भेज दिया।
Next Story