उत्तर प्रदेश

बेटे के शव के पास फंदे पर झूलती मिली मां

Admin4
29 Nov 2022 6:10 PM GMT
बेटे के शव के पास फंदे पर झूलती मिली मां
x
कानपुर। रावतपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत मसवानपुर इलाके में मंगलवार देर शाम दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक महिला का शव फंदे पर लटका मिला, तो पास में ही उसके डेढ़ साल के मासूम बेटे का शव भी पाया गया। घटना को लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि उसके बहनोई ने बहन और भांजे की हत्या की है। जबकि पड़ोसियों का कहना है कि महिला ने बेटे को मारकर फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है।
मूल रूप से कानपुर देहात के करसासा गजनेर की रहने वाली सीमा (21) की शादी वर्ष 2019 में प्राइवेट नौकरी करने वाले विशाल से हुई थी। सीमा के भाई ने बताया कि दो दिन पूर्व जीजा विशाल उसकी बहन को लेकर एक शादी समारोह में गए हुए थे। जहां उन्होंने कई डांसरों के साथ डांस किया था।
उसकी बहन ने इस बात का विरोध किया था। बताया कि इसके बाद दोनों में घर जाकर मारपीट भी हुई थी। मंगलवार को उनके भांजे मनन को मारने के बाद बहन सीमा की हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया गया। ससुर मुन्नालाल की सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक मामले की जांच कर रही है। घटना से लोग हतप्रभ हैं। मृतका सीमा के पिता विजय कुमार और मां कुसुमा का रो-रोकर बुरा हाल है।
Admin4

Admin4

    Next Story