उत्तर प्रदेश

आपसी विवाद में मां-बेटे को गोली मारी, सामने आई ये वजह!

jantaserishta.com
14 April 2022 3:30 PM IST
आपसी विवाद में मां-बेटे को गोली मारी, सामने आई ये वजह!
x

मऊ: उत्तर प्रदेश के मऊ में दबंगों ने घर में घुसकर मां और बेटे की गोली मार दी. दोनों को गंभीर हालत में इलाज के लिए नजदीक के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि युवक ने एक लड़की से शादी की थी. विवाद के कारण लड़की कुछ दिनों से मायके में रह रही थी. बुधवार को लड़की के परिजन उसके ससुराल पहुंचे, जहां दोनों परिवार के बीच कहासुनी हुई और मां-बेटे को गोली मारकर घायल कर दिया.

इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मां और बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया. पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं. यह घटना मऊ के मधुबन थाना क्षेत्र के आदमपुर छावनी गांव की है.
इस पर पुलिस का कहना है कि यह घटना रात लगभग एक बजे की है. जांच में पता चला है कि लड़के और लड़की ने मंदिर में शादी की थी. दोनों कुछ दिनों से अलग रह रहे थे. उनके बीच पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था. आरोप है कि लड़की के घरवाले लड़के के घर आकर झगड़ा के दौरान फायरिंग कर दी. डॉक्टर ने बताया कि दोनों की हालत खतरे से बाहर है. लड़की के घरवाले जो नामजद हैं, उन्हें पकड़ने की कोशिश में पुलिस जुट गई है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story