उत्तर प्रदेश

सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत, परिवार में कोहराम

Saba Naaz
6 Jun 2025 9:14 PM IST
सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत, परिवार में कोहराम
x
Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश: इस हादसे में जूनियर हाई स्कूल के शिक्षक और गाड़ी पर आगे बैठा उनका बेटा घायल हो गया। जबकि एक पुत्र और पत्नी की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई।
यूपी के सिद्धार्थनगर स्थित खेसरहा थाना क्षेत्र के बेलौहा-मेहदावल मार्ग पर बजरंग मोड़ के आगे शुक्रवार को कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया और खुद पलट गई। इस हादसे में शिक्षक की पत्नी और ढ़ाई साल के बेटे की मौत हो गई। जबकि, खुद शिक्षक और एक पुत्र जख्मी हो गए। इसके अलावा कार सवार तीन अन्य लोग घायल हो गए। घायलों का अलग-अलग अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस केस दर्ज करके मामले जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के करमा निवासी बलिराम (35) पुत्र प्रभू अपनी पत्नी सुमन (32) और दो बच्चों हर्षित उम्र चार वर्ष और दो वर्षीय अयांश के साथ अपनी बहन के घर चुइटहा से अपने घर करमा आ रहे थे। अभी वह बजरंग चौराहे से आगे पहुंचे थे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिससे अयांश की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई और बलिराम व पत्नी सुमन और पुत्र प्रसिद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस घायलों को इलाज के लिए सीएचसी लेकर पहुंची। जहां स्थिति गंभीर देख बाइक सवार तीनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान पत्नी सुमन की भी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि टक्कर मारने के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे 20 मीटर दूर जाकर गिरी। जिससे कार में सवार संतकबीरनगर जनपद के सेमरियांवा निवासी अंसारुल और उनकी पत्नी हसीना खातून को भी चोटें आई हैं। जिनका इलाज सीएचसी खेसरहा पर चल रहा है। कार सवार डुमरियागंज स्थित खरकट्टी जा रहे थे। इस संबंध में थानाध्यक्ष खेसरहा चंदन ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीड़ित बलदेव के तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है । दोनों शव पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजा जा रहा है।
Next Story