उत्तर प्रदेश

इकलौते बेटे की मौत के सदमे से मां की भी गई जान

Admin4
23 Sep 2023 10:15 AM GMT
इकलौते बेटे की मौत के सदमे से मां की भी गई जान
x
वाराणसी। रोहनियां थाना के गंगापुर पुलिस चौकी के दरेखू गांव में बुधवार की रात बुखार से पीड़ित बेटे की मौत के सदमे से मां की भी जान चली गई। परिवार में दो लोगों की मौत से कोहराम मचा है। परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
दरेखु गांव निवासी पंकज कुमार पटेल (36 वर्ष) की तबीयत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। पंकज शहावाबाद स्थित एलबीएस कॉलेज के प्रधानाचार्य फूलचंद पटेल का इकलौता बेटा था। उसके मौत का सदमा मां बर्दाश्त नहीं कर पाई। वहीं मां की मौत हो गई।
घटना से परिजनों को गहरा आघात लगा है। वहीं ग्रामीण भी गमगीन हैं। लोग होनी को कोस रहे हैं।
Next Story