- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- सबसे प्रदूषित मेरठ...
उत्तर प्रदेश
सबसे प्रदूषित मेरठ जिला, ग्रेप सिस्टम फेल एक्यूआई 300 के पार
Admin4
18 Oct 2022 12:16 PM GMT

x
मेरठ। मेरठ महानगर के हवा की सेहत सोमवार सबसे अधिक खराब रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 162 प्रदूषित शहरों की सूची जारी की। जिसमें मेरठ पहले नंबर पर रहा। मेरठ का औसत एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक) 339 पर पहुंच गया। जबकि सोमवार की ही रात को 8 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 343 तक पहुंचा। मेरठ मवाना रोड की स्थिति तो और भी अधिक खराब हो गई। यहां पर एक्यूआई 400 के पार दर्ज किया गया।
बता दें कि एनसीआर में प्रदूषण रोकने के लिए एक अक्तूबर से गेप गेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) लागू कर दिया था। माना जा रहा था कि 15 दिन पहले ग्रेप लागू करने के बाद प्रदूषण स्तर बिगड़ेगा नहीं। लेकिन इसके बावजूद भी वायु प्रदूषण भयावह तरीके से बढ़ता जा रहा है। मेरठ ही नहीं आसपास के जिलों के हालात भी प्रदूषण के चलते खराब हैं। मुजफ्फरनगर का एक्यूआई 320 है। गाजियाबाद में भी हालात खराब हैं। प्रदूषण के चलते अब स्मॉग का असर दिखाई दे रहा है। हवा में धूल और धुएं के कणों की वजह से आंखों में जलन व सांस लेने में परेशानी हो रही है। सबसे अधिक परेशानी बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है। मेरठ मवाना रोड पर इस समय मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर निर्माण कार्य चल रहा है। जिस कारण यहां की हवा सबसे ज्यादा प्रदूषित रही।
बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए चिकित्सकों ने भी चेतावनी जारी की है। एक्यूआई अधिक होने पर चिकित्सकों ने सुबह-शाम सैर पर न जाने की सलाह दी है। लोगों को कहा है कि यदि बाहर निकले तो मॉस्क पहनें। सांस में तकलीफ और आंखों में जलन की स्थिति में डॉक्टर को जरूर दिखाएं।
आज मंगलवार को सुबह भी एक्यूआई 290 था। आज दिन का तापमान 33 डिग्री तक पहुंच सकता है। जबकि रात के तापमान में गिरावट जारी रहेगी। दिन में तेज धूप रहेगी और हवा की रफ्तार कम ही रहेगी।

Admin4
Next Story