- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Morna: निरगाजनी झाल...
उत्तर प्रदेश
Morna: निरगाजनी झाल में अज्ञात युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप
Admindelhi1
18 Feb 2025 2:51 PM IST

x
जांच में जुटी पुलिस
मुजफ्फरनगर: मोरना क्षेत्र में निरगाजनी गंगनहर मे अज्ञात युवक का शव तैरता देख ग्रामीणो में हड़कंप मच गया। ग्रामीणो की सूचना पर मौके पर पहुंची भोपा पुलिस ने शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम को भेजा दिया।
जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर के समय ग्रामीणों ने भोपा थाना क्षेत्र की निरगाजनी झाल मे एक युवक का अज्ञात शव तैरता देखा जिसकी सुचना ग्रामीणों द्वारा भोपा पुलिस को दी गई।
भोपा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर गंगनहर मे तैर रहे युवक के शव को बडी मशक्कत के बाद बाहर निकाला मृतक युवक की उम्र लगभग 38 वर्ष है, मृतक ने जीन्स की नीली पैंट पहन रखी थी और लाल शर्ट ऊपर से लाल जर्सी ऊन वाली पहने हुए था। पुलिस ने घण्टों तक पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया, मगर शव की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने अज्ञात शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
Tagsमुजफ्फरनगरमोरनाक्राइम न्यूज़निरगाजनी झालअज्ञात युवकशवमचा हड़कंपMuzaffarnagarMornaCrime NewsNirgajani Jhalunknown youthdead bodycommotionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





