उत्तर प्रदेश

Morna: समाज की आवाज को दबने नही दिया जायेगा: मंत्री अनिल कुमार

Admindelhi1
30 Sept 2024 11:40 AM IST
Morna: समाज की आवाज को दबने नही दिया जायेगा: मंत्री अनिल कुमार
x
बसपा की खराब हालत की जिम्मेदार स्वयं उसकी मुखिया मायावती है

मोरना: उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने शुकतीर्थ के दण्डी आश्रम में अनुसूचित जाति के संभ्रांत व्यक्तियों के साथ जन संवाद किया। उन्होंने कहा कि समाज से बड़ा कुछ नही हो सकता। समाज की आवाज को दबने नही दिया जायेगा।

उन्होंने कहा कि उपचुनाव में एकजुट होकर उनका साथ दे। बसपा की खराब हालत के लिए जिम्मेदार स्वयं पार्टी की मुखिया मायावती है।

अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष रमेश काकडा, अजय सागर, अंचित मित्तल, सावन एडवोकेट, राजकुमार प्रधान, संजय, विरेन्द्र आदि ने अपने विचार रखे। प्रधान सर्वेश कुमार उर्फ वीरू, शौकीन प्रधान, रविन्द्र कुमार मौजूद रहे।

Next Story