उत्तर प्रदेश

Morna: क्रेन चालक द्वारा किसान के साथ दुर्व्यवहार पर भडका रोष

Admindelhi1
17 Feb 2025 9:45 AM IST
Morna: क्रेन चालक द्वारा किसान के साथ दुर्व्यवहार पर भडका रोष
x
"किसानों ने काटा हंगामा"

मोरना: मोरना चीनी मिल मे गन्ना लेकर गये किसान के साथ क्रेन चालक द्वारा दुर्व्यवहार करने पर किसानों में रोष भड़क गया। किसानों ने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर किसानों ने घंटो हंगामा किया। खेद माफ़ी के बाद समझाने पर किसानों ने धरना-प्रदर्शन समाप्त कर दिया, मोरना स्थित दि गंगा किसान सहकारी चीनी मिल मोरना में शुक्रवार को ट्रैक्टर-ट्राली द्वारा भोकरहेड़ी के किसान धंनंजय गन्ना लेकर आए थे।

ट्रैक्टर-ट्राली को चैन के पास खड़ी करने को लेकर कर्मचारी व किसान में कहासुनी हो गई थी। वहीं शनिवार को किसान धनंजय ने क्रेन चैन चालक पर गाली गलौज करने के आरोप लगाये।

किसान के साथ अभद्रता करने को लेकर रोष भड़क गया, किसानों ने कार्रवाई की मांग को लेकर घंटो हँगामा किया क्षेत्र के युवा भाजपा नेता अमित राठी ने मिल के प्रधान प्रबंधक अजय राय को मौके पर बुलाकर घटना से अवगत कराया, कर्मचारी द्वारा गलती मान लेने के बाद मामले का पटाक्षेप हो गया। इस दौरान सतीश सहरावत, ब्रजवीर सिंह, अजय कुमार, कुंवर भारती, राहुल टाटा, मोन्टी, रीगल, विक्की, मिंटू, पुष्पेंद्र, हरेंद्र सिंह, भूरा आदि सैकड़ो किसान मौजूद रहे।

Next Story