उत्तर प्रदेश

51 लाख से ज्यादा छात्रों ने करवाया रजिस्ट्रेशन, चार लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने छोड़ी यूपी बोर्ड परीक्षा, पढ़े बड़ी बातें

jantaserishta.com
25 March 2022 9:07 AM IST
51 लाख से ज्यादा छात्रों ने करवाया रजिस्ट्रेशन, चार लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने छोड़ी यूपी बोर्ड परीक्षा, पढ़े बड़ी बातें
x

UP Board 10th, 12th Exams 2022: यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा आयोजित की जा रही 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के पहले दिन चार लाख से ज्यादा परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी. बता दें कि कोरोनाकाल में पहली बार यूपी बोर्ड ऑफलाइन परीक्षा आयोजित कर रहा है. नकल रोकने और परीक्षाओं को सफल तरीके से आयोजित करने के लिए बोर्ड ने कड़े इंतजाम किए हैं.

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को प्रथम पाली में हाई स्कूल व इंटर के 2 लाख 61 हजार 120 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी. द्वितीय पाली में एक लाख 57 हजार 387 परीक्षार्थियों ने एग्जाम छोड़ दिए. हाईस्कूल और इंटर को मिलाकर कुल 4 लाख 18 हजार 507 परीक्षार्थियों ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं छोड़ीं.
मालूम हो कि प्रथम पाली में हाईस्कूल की हिंदी प्रारंभिक हिंदी और इंटरमीडिएट की सैन्य विज्ञान की परीक्षा हुई है. जबकि द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट की हिंदी व सामान्य हिंदी विषय की हुई परीक्षा हुई. पहले दिन यूपी बोर्ड की परीक्षा में हाईस्कूल में और इंटर में कुल 23 नकलची पकड़े गए. हाईस्कूल में 16 बालक चार बालिकाएं व इंटरमीडिएट में दो बालक एक बालिकाएं नकल करते पकड़े गए.
बोर्ड परीक्षा में दूसरे की जगह नौ परीक्षार्थी परीक्षा देते पकड़े गए हैं. ऐसे में चार जिलों में कुल चार मुकदमे दर्ज किए गए. गाजीपुर के दो, फतेहपुर के दो, गोंडा के एक और प्रयागराज के चार परीक्षार्थियों खिलाफ प्रशासन ने एफआईआर दर्ज करवाई है. सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यह जानकारी दी है.
बता दें कि इस बार यूपी बोर्ड में कोई नकल नहीं कर सके इसके लिए प्रशासन ने खास इंतजाम किए हैं. सभी क्लासेज में दो-दो सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं जिनमें न सिर्फ वीडियो रिकॉर्डिंग होगी बल्कि ऑडियो रिकॉर्डिंग भी हो पाएगी. ऐसे में एग्जाम में बैठे बच्चे न तो खुद किसी तरह की नकल को अंजाम दे पाएंगे और ना ही कोई टीचर उनकी मदद कर पाएगा. कक्षा 10वीं और 12वीं की ऑफलाइन परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू होकर 12 अप्रैल तक चलेगी.
इस साल, उत्तर प्रदेश बोर्ड (UPMSP) कक्षा 10, 12 बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए 51 लाख से अधिक छात्रों ने रजिस्‍ट्रेशन कराया है. कक्षा 10 के लगभग 27.83 लाख (27,83,742) और कक्षा 12 के 23.91 लाख (23,91,841) छात्रों ने परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्‍ट्रेशन किया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story