- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- उत्तर प्रदेश में...
उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश में कोरोना के 500 से अधिक मिले मरीज
Ritisha Jaiswal
29 July 2022 10:42 AM GMT

x
उत्तर प्रदेश में कोरोना के 500 से अधिक मिले मरीज
उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ी है। एक महीने बाद राज्य में कोरोना के 500 से अधिक मरीज मिले हैं। गुरुवार को एक दिन में कुल 79,702 सैम्पल की जांच की गई जिसमें कोरोना संक्रमण के 509 नए मामले समने आए हैं। इससे पहले 29 जून को 548 मरीज मिले थे।
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने शुक्रवार को बताया कि उत्तर प्रदेश में गुरुवार को एक दिन में कुल 79,702 सैम्पल की जांच की गई। जिसमें कोरोना संक्रमण के 509 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 11,94,60,409 सैम्पल की जांच की गयी हैं।अब 2,966 एक्टिव केस : उन्होंने बताया कि विगत 24 घंटों के दौरान 410 लोग और अब तक कुल 20,74,958 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 2,966 एक्टिव मामले है।
कोविड वैक्सीनेशन जारी : अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 28 जुलाई, 2022 को एक दिन में 5,04,966 वैक्सीन की डोज दी गयी है।
लखनऊ नगर निगम में चल रहा गोरिल्ला वार।
18+ का 15 करोड़ से ज्यादा वैक्सीनेशन : अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,35,89,907 तथा दूसरी डोज 14,56,35,546 दी गयी। उन्होंने बताया कि 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,40,96,482 तथा दूसरी डोज 1,28,63,451 दी गयी है।
अब तक दी गई 34.80 करोड़ वैक्सीन : 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 84,73,103 तथा दूसरी डोज 70,91,249 दी गयी। कल तक 63,05,843 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 34,80,55,581 वैक्सीन की डोज दी गयी है।

Ritisha Jaiswal
Next Story