उत्तर प्रदेश

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत नए वोटर बनने के लिए आए 41 हजार से अधिक फार्म

Admin Delhi 1
11 Dec 2022 9:13 AM GMT
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत नए वोटर बनने के लिए आए 41 हजार से अधिक फार्म
x

बरेली न्यूज़: जिले में विधानसभा मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत लगाए गए चार शिविरों में कुल एक लाख 48 हजार 855 फार्म आए हैं। इनमें से 41 हजार से अधिक फार्म नए वोटर बनने के लिए आए। 8 दिसंबर को इसकी अंतिम तारीख थी। अब दावे-आपत्तियों की जांच कर अंतिम सूची जारी की जाएगी।

जिले में विधानसभा मतदाता सूची का संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। बीएलओ घर-घर जाकर सर्वे कर रहे हैं। वहीं, बूथों पर विशेष अभियान के तहत अलग-अलग तिथियों में बूथों पर मतदाता बनने, नाम कटाने संशोधन कराने और आधार से मतदाता सूची काे जोड़ने के लिए शिविर लगाए गए। 9 नवंबर को विधानसभा मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशित किया गया था।

इसके बाद 9 नवंबर से बूथों पर शिविर लगाए गए थे। चार अलग-अलग तिथियों में शिविर लगाए गए। 4 दिसंबर को लगा अंतिम शिविर था। इससे पहले 12 नवंबर, 20 नवंबर और फिर 26 नवंबर को शिविर लगाया गया। दावे-आपत्ति के लिए 8 दिसंबर को अंतिम तारीख थी। इस तरह से इन चार तिथियों में कुल 1,48,855 फार्म आए हैं। इसमें से फार्म-6 (नए वोटर के लिए) 41456 फार्म आए हैं।

इसके अलावा फार्म सात, फार्म-8, फार्म-6 बी भी काफी संख्या में आए। जानकारों के अनुसार, दावे-आपत्तियों के लिए फार्म आने की तारीख 8 दिसंबर बीत गई है। अब इन दावे-आपत्तियों की फीडिंग का कार्य इलेक्शन कमीशन की ईआरओ नेट वेबसाइट पर इसे फीड किया जा रहा है। इसके बाद इन मामलों का निस्तारण कर अंतिम सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा।

किस विधानसभा क्षेत्र से आए कितने फार्म:

118 बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र से फार्म-6 के 4084, फार्म-7 के 2694, फार्म-8 के 621, फार्म-6बी के 7205, 119 मीरगंज से फार्म-6 के 6610, फार्म-7 के 3842, फार्म-8 के 552, फार्म-6बी के 5936, 120 भोजीपुरा से फार्म-6 के 5432, फार्म-7 के 4238, फार्म-8 के 232, फार्म-6बी के 7861, 121 नवाबगंज क्षेत्र से फार्म-6 के 3936, फार्म-7 के 3871, फार्म-8 के 233, फार्म-6बी के 5926, 122 फरीदपुर से फार्म-6 के 5247, फार्म-7 के 3836, फार्म-8 के 416, फार्म-6बी के 6479, 123 बिथरी चैनपुर से फार्म-6 के 4918, फार्म-7 के 4718, फार्म-8 के 345, फार्म-6बी के 12248, 124 बरेली विधानसभा क्षेत्र से फार्म-6 के 3520, फार्म-7 के 4101, फार्म-8 के 304, फार्म-6बी के 9933, बरेली कैंट से फार्म-6 के 3612, फार्म-7 के 3747, फार्म-8 के 316, फार्म-6बी के 8641, आंवला विधानसभा क्षेत्र से फार्म-6 के 4106, फार्म-7 के 3763, फार्म-8 के 93, फार्म-6बी के 5248 फार्म आएं हैं।

धार लिंक के सबसे ज्यादा, संशोधन के सबसे कम फार्म: करीब एक माह में लगे चार शिविरों में कुल आए फार्मों पर नजर डालें तो सबसे ज्यादा आधार लिंक के लिए लोग बूथों पर चलकर आए हैं। वहीं, सबसे कम मतदाता सूची में संशोधन के लिए फार्म आए हैं। जबकि, नए नाम और नाम कटाने के लिए आए फार्म की संख्या औसतन सामान्य है।

38810 फार्म सूची से नाम काटने के लिए आए

3112 संशोधन के लिए आए हैं फार्म

69477 फार्म मतदाता सूची से आधार लिंक के लिए आए हैं

26 दिसंबर तक दावे-आपत्तियों का होगा निस्तारण

05 जनवरी को प्रकाशित अंतिम सूची

Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta