- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- 35 से ज्यादा फेमस...
उत्तर प्रदेश
35 से ज्यादा फेमस दुकानों का ध्वंस, व्यापारियों की जिंदगी हुई मुश्किल
Saba Naaz
18 Jun 2025 3:56 PM IST

x
varanasi वाराणसी : अरे, ई का हो गईल...चाची की कचौड़ी की दुकान टूट गईल। उधर, पहलवान के लस्सी क दुकान भी टूटत हव..., अब कहां सबेरे चाची की कचौड़ी खाइब, अउर पहलवान के लस्सी कहां भेंटाई..। यह सवाल मंगलवार की रात लंका रविदास गेट के पास से गुजरने वाले हर बाइक सवार और राहगीरों के जुबान पर रहा।
सुगम यातायात और चौड़ीकरण के तहत लंका रविदास चौराहे स्थित लंका रामलीला मैदान स्थित 35 से भी ज्यादा दुकानों पर बुलडोजर चला। एक-एक कर सभी दुकानें जमींदोंज हो गईं। जमींदोज में ही बहुत पुरानी और प्रसिद्ध चाची की कचौड़ी की दुकान और पहलवान लस्सी भी शामिल है।
चौराहा से जो भी गुजरा, वह चाची कचौड़ी की दुकान पर पीडब्ल्यूडी का बुलडोजर चलते देख मर्माहत रहा। रात 10.30 बजे जैसे ही बुलडोजर चला, लोगों की भीड़ सी लग गई। देर रात कार्रवाई चलती रही। मौके पर लंका पुलिस, पीएसी समेत भारी फोर्स तैनात रही।
Tagsफेमसदुकानोंध्वंसव्यापारियोंजिंदगीमुश्किलFamousshopsdestructiontraderslifedifficultyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





