उत्तर प्रदेश

AAP के 100 से ज्यादा उम्मीदवारों की तड़गी जीत

Rounak Dey
15 May 2023 1:08 PM GMT
AAP के 100 से ज्यादा उम्मीदवारों की  तड़गी जीत
x
बधाई देने यूपी आएंगे CM केजरीवाल

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | यूपी नगर निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी ने पहली बार एंट्री की है जिसको लेकर पार्टी काफी खुश है। निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी के तीन नगर पालिका अध्यक्ष और छह नगर पंचायत अध्यक्ष बने हैं, जिसमें नगर पालिका परिषद में रामपुर से सना खानम, बिजनौर की श्योहारा पर फैसल वारसी और अलीगढ़ के खैर से संजय शर्मा चेयरमैन चुने गए हैं।

मुजफ्फरनगर की शाहपुर सीट से हाजी अखरम, अमरोहा की जोया नगर पंचायत से जुबैर अहमद, मुरादाबाद की पाकबड़ा नगर पंचायत से मोहम्मद याकूब ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है।

AAP के पार्षद और सभासदों का आंकड़ा 100 पहुंचा

आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि पार्टी के आठ निगम पार्षद, 30 नगर पालिका परिषद सदस्य और 61 नगर पंचायत सदस्य चुने गए हैं। वहीं सभासद और पार्षदों का आंकड़ा 100 तक पहुंच गया है, जिसको लेकर पार्टी के अंदर खुशी का माहौल है। संजय सिंह ने बताया कि यूपी के सभी जीते हुए प्रत्याशियों से मिलने के लिए अरविंद केजरीवाल यूपी आएंगे।

Next Story