- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Moradabad के...
उत्तर प्रदेश
Moradabad के कांवड़ियों को कार ने मारी टक्कर, दंपति की मौत
Tara Tandi
4 Aug 2024 5:30 PM IST

x
Moradabad मुरादाबाद। गंगाजल लेने ब्रजघाट जा रहा परिवार सड़क हादसे शिकार हो गया। गजरौला के निकट सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। दंपति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 वर्षीय बेटी घायल है। मझोला थाना क्षेत्र के निवासी परिवार रविवार सुबह घर से निकला था। पुलिस ने घायल को टीएमयू में भर्ती कराया है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार बरामद कर ली है। आरोपी चालक मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, संजीव गुप्ता शनिवार की रात स्कूटी पर सवार होकर ब्रजघाट से गंगा जल लेने जा रहे थे। पत्नी दुर्गा गुप्ता, बेटी पूर्वी स्कूटी पर उनके साथ थीं। करीब तीन बजे भानपुर खालसा वाले ओवरब्रिज से कुछ ही दूर रह गए थे। इस बीच सामने से आई कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इसमें स्कूटी चला रहे संजीव गुप्ता, पत्नी और बेटी घायल हो गए। घायलों को तुरंत ही निकट के निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर संजीव गुप्ता को मृत घोषित कर दिया। संजीव गुप्ता की पत्नी ने टीएमयू में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दंपती की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
TagsMoradabad कांवड़ियों कारमारी टक्करदंपति मौतMoradabad Kanwadiyas car collidedcouple diedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





