- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Moradabad: जिम से वापस...
उत्तर प्रदेश
Moradabad: जिम से वापस लौट रहे सिपाही की युवको ने की पिटाई , दो भाई गिरफ्तार
Tara Tandi
15 Aug 2024 4:32 PM IST
x
Moradabad मुरादाबाद। रामगंगा विहार के गजल बार रोड पर स्थित यूके फिटनेस जिम से एक्सरसाइज कर वापस पुलिस लाइन लौट रहे सिपाही के साथ दो सगे भाईयों व उनके साथ के लड़कों ने जमकर मारपीट की। अब पुलिस ने दोनों भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार, सिपाही सम्राट की मनु और शिवा वर्मा से जिम में कहासुनी हो गई थी।
सिविल लाइंस के रामगंगा विहार में यूके फिटनेस जिम से 13 अगस्त को एक्सरसाइज कर वापस पुलिस लाइन लौट रहे सिपाही सम्राट को करीब नौ बजे जिम करने वाले मनु वर्मा, शिवा वर्मा व मनीष सहति चार-पांच अज्ञात लड़कों ने रास्ते में घेर लिया। सभी ने सम्राट से साथ लात-घूसों से जमकर मारपीट की। इस दौरान सम्राट की जेब मे रखा आईफोन मोबाइल भी टूट गया। होश में आने पर सम्राट ने अपने साथ घटी घटना की जानकारी प्रार्थना पत्र देकर सिविल लाइन पुलिस को दी। प्रार्थना पत्र के आधार पर जान लेने की नियत से पुलिस ने तीन नामजद वा 4 से 5 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। गुरुवार को सिविल लाइन पुलिस ने दो सगे भाई मनु और शिवम वर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि दो भाईयों को जेल भेज दिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
TagsMoradabad जिमवापस लौट रहे सिपाहीयुवको पिटाईदो भाई गिरफ्तारMoradabad Gymsoldiers returningyouth beatentwo brothers arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





