- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Moradabad: फैक्ट्री...
उत्तर प्रदेश
Moradabad: फैक्ट्री में युवक की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी
Tara Tandi
7 April 2025 2:06 PM IST

x
Moradabad मुरादाबाद । रामपुर दोराहे पर फैक्ट्री में हेल्पर की संदिग्ध मौत के बाद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया है। परिजनों का आरोप है कि फैक्ट्री प्रशासन की लापरवाही से मौत हुई है।
रामपुर रोड स्थित रामपुर दोराहे पर आरएस इंटरनेशनल फर्म में पास में रहने वाला दीपक नाम का युवक हेल्परी करता था। बताया गया कि सोमवार की सुबह दीपक रोजाना की तरह काम पर पहुंचा था। इसी बीच अचानक उसकी हालत खराब हो गई। फैक्ट्री का स्टाफ तुरंत ही दीपक को लेकर पास के ही निजी अस्पताल पहुंचा जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी मिलने पर दीपक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद परिजन दीपक का शव लेकर फैक्टरी पहुंचे और हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामा होता देख फैक्ट्री कर्मचारी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। परिजन दीपक की हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।
TagsMoradabad फैक्ट्री युवकसंदिग्ध मौतपुलिस जांच जुटीMoradabad factory youthsuspicious deathpolice investigation underwayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





