- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Moradabad: शादी से...
उत्तर प्रदेश
Moradabad: शादी से पहले अपहरण, मजदूरी और मारपीट के बाद युवक की मौत
Tara Tandi
17 April 2025 4:13 PM IST

x
Moradabad मोरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में एक युवक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बिजनौर के नगीना से आया था. शादी समारोह से ही युवक गायब हो गया. परिजनों ने इस मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. मामले की जांच की गई, तो युवक जंगल में गंभीर रूप से घायल हालत में मिला, जिसके बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
दरअसल,7 मार्च 2024 को राजीव नाम का एक युवक शादी समारोह में शामिल होने के लिए मुरादाबाद गया था, लेकिन उसका कुछ भी नहीं पता चल पाया. पुलिस ने मामले में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. युवक को ढूंढने की कोशिश की गई, लेकिन युवक का कोई भी सुराग नहीं लग पाया. 4 अप्रैल 2025 को कांठ थाना इलाके के एक जंगल में घायल अवस्था में राजीव पड़ा हुआ मिला.
चार लोगों पर लगाए गंभीर आरोप
इसके बाद इलाज के लिए राजीव को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान राजीव की मौत हो गई. राजीव की मौत के मामले में परिजनों ने चार लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए एक मुकदमा कांठ थाने में दर्ज कराया. इसके बाद पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करते हुए इस मामले में चार में से तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है. मृतक के परिजनों ने शिकायत में दो महिलाएं और दो पुरुष समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था.
शादी से ही कर लिया था किडनैप
मुरादाबाद के कांठ थाना इलाके में हुई इस घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक देहात कुंवर आकाश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया गया कि मुरादाबाद पुलिस को एक महिला ने प्रार्थना पत्र दिया, जिसमें यह शिकायत दी गई कि महिला के बेटे का कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया था. अपहरण करने के बाद युवक से मजदूरी कराई गई. मजदूरी करने के दौरान युवक को बेरहमी से पीटा गया. इसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था और बाद में उसकी मौत हो गई. मुरादाबाद पुलिस ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए तुरंत मामले में केस दर्ज किया और मामले में जांच की. शिकायत के आधार पर मुरादाबाद पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
TagsMoradabad शादी पहले अपहरणमजदूरी मारपीटयुवक मौतMoradabad kidnapping before marriagelaborer assaultyouth deathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





