उत्तर प्रदेश

Moradabad: यस बैंक के ब्रांच मैनेजर की मौत, मैजिक गाड़ी ने बाइक में मारी टक्कर

Tara Tandi
22 Aug 2024 11:44 AM IST
Moradabad: यस बैंक के ब्रांच मैनेजर की मौत, मैजिक गाड़ी ने बाइक में मारी टक्कर
x
Moradabad मोरादाबाद: मुरादाबाद-चंदौसी नेशनल हाईवे पर बाइक सवार बैंक मैनेजर को तेज रफ्तार मैजिक ने टक्कर मार दी। जिसके चलते हुए वह बाइक से नीचे गिर गया। इस दौरान पीछे से आ रही कार उसके ऊपर चढ़ गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान राहुल कुमार शर्मा (40) पुत्र कृष्ण कुमार शर्मा निवासी मलकपुर सेंबली ठाकुरद्वारा हाल निवासी लाइन पर मझोला मुरादाबाद के रूप में हुई।
बताया गया है कि मैनेजर राहुल शर्मा ने यस बैंक में अभी हाल ही में मैनेजर के रूप में ज्वाइन किया था। वह बुधवार की शाम बिलारी से मुरादाबाद की ओर बाइक से जा रहे थे। जैसे ही वह कुंदरकी जीरो प्वांइट से थाने की ओर पहुंचे तो सामने से आ रही मैजिक गाड़ी ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह नीचे गिर गये और पीछे से आ रही बोलेरो उनके ऊपर से गुजर गई। जिसके चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
Next Story