- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Moradabad: महिला के...
उत्तर प्रदेश
Moradabad: महिला के प्रेमी ने पति को गोली मारी, हत्या की दी धमकी
Tara Tandi
21 Jun 2025 6:01 PM IST

x
Moradabad मोरादाबाद : थाना क्षेत्र में पत्नी के प्रेमी ने साथी के साथ मिलकर कहासुनी होने पर युवक पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। तमंचे से फायर कर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
थाना कांठ के ग्राम नसीरपुर निवासी खेमपाल सिंह ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि लगभग 2 साल से पड़ोसी गांव लकड़हैट थाना नौगांवा सादात निवासी पंकज पुत्र शिव कुमार सिंह से उसकी पत्नी का प्रेम प्रसंग चल रहा है। 15 जून को पंकज ग्राम नसीरपुर में चामुंडा पर भंडारे में आया था, जिसको लेकर खेमपाल और पंकज में गाली गलौच हो गई थी।
इसी बात से नाराज होकर 19 जून को समय करीब 2:15 बजे पंकज फिर नसीरपुर आया और अपने साथी भीम सिंह के साथ खेमपाल के घर के सामने पहुंचे और बाइक खड़ी करके उसके घर के सामने गाली गलौच कर जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर कर दिया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। खेमपाल की तहरीर के आधार पर थाना कांठ पुलिस ने दोनों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
TagsMoradabad महिला प्रेमीपति गोली मारीहत्या दी धमकीMoradabad woman's loverhusband shotthreatened to killजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia aewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





