- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Moradabad: महिला को...
उत्तर प्रदेश
Moradabad: महिला को सिगरेट से दागा धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव , युवक गिरफ्तार
Tara Tandi
13 Feb 2025 12:10 PM IST

x
Moradabad मुरादाबाद : धर्म परिवर्तन न करने पर महिला को सिगरेट से दागने के आरोपी दिलीप उर्फ गफ्फार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मेरठ निवासी आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
थाना कटघर क्षेत्र में रहने वाली महिला ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें पीड़िता ने बताया कि एक साल पहले वह अपने बीमार पति का इलाज कराने मेरठ गई थी। महिला के साथ उसके सास-ससुर भी थे। इसी दौरान अस्पताल में मेरठ के नंदपुर मझरा बेहरामपुर निवासी युवक मिल गया और उसने अपना नाम दिलीप बताकर बातचीत शुरू कर दी।
करीब एक माह बाद महिला के पति की मौत हो गई थी। इसके बाद परिजन शव लेकर मुरादाबाद आ गए थे। कुछ दिन बाद आरोपी भी मुरादाबाद आ गया और उसने महिला के सास-ससुर से बातचीत की। पीड़िता ने बताया कि सास-ससुर ने उसकी शादी दिलीप के साथ करा दी थी। कोतवाली क्षेत्र में शादी कराई गई थी।
इसके बाद आरोपी महिला को मेरठ ले गया था। मेरठ जाकर महिला को पता चला कि दिलीप का असली नाम गफ्फार है। महिला ने आरोपी से इस बात की शिकायत की तो उसने महिला के साथ मारपीट की और उसे अपने घर में कैद कर लिया। आरोपी ने महिला पर दबाव बनाया कि धर्म परिवर्तन कर ले। महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे सिगरेट से दागा था।
आरोपी ने उसे तहर तरह की याताएं दी गई थीं। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि आरोपी दिलीप उर्फ गफ्फार को रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बुधवार शाम कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
TagsMoradabad महिला सिगरेट दागाधर्म परिवर्तनबनाया दबावयुवक गिरफ्तारMoradabad woman smoked cigaretteforced to change religionyouth arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





