उत्तर प्रदेश

Moradabad: विश्व हिंदू महासंघ ने मुरादाबाद में किया एकता को बढ़ावा

Admindelhi1
22 Dec 2025 9:57 AM IST
Moradabad: विश्व हिंदू महासंघ ने मुरादाबाद में किया एकता को बढ़ावा
x

मुरादाबाद: मुरादाबाद में ग्राम पटपुरी M.K. पब्लिक स्कूल में आज रविवार को विश्व हिंदू महासंघ भारत की आयोजित की गई बैठक में भारी संख्या में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ नें बढ़ चढ़ कर सहभागिता दिखाई। इस कार्यक्रम में सम्पूर्ण जिले के पदाधिकारी भारी संख्या में उपस्थित रहे। संघठन विस्तार सहित हिन्दुत्व जागरण व एकता पर ज़ोर दिया गया साथ ही साथ सामाजिक समरसता पर विशेष बल रहा।

बैठक में जिला अध्यक्ष कन्हैया यादव, संघटन मंत्री अंकित बजरंगी ,उत्तर प्रदेश प्रभारी योगी महंत अनिल नाथ जी सहित सभी पदाधिकारियों का विशेष योगदान रहा !हमारे प्रदेश प्रभारी ने बताया संगठन सदैव सभी कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करता रहेगा और सनातन धर्म की रक्षा गौ माता की रक्षा धार्मिक स्थलों की रक्षा संगठन अपना कर्तव्य समझकर करने का कार्य करेगा और में हमेशा अपने सनातनी भाइयों के साथ सदैव आधी रात खड़ा मिलूंगा।

सफल आयोजन के लिए विश्व हिन्दू महासंघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद त्यागी जी व राष्ट्रीय संघठन मंत्री/राष्ट्रीय प्रचारक विजय नन्दन पाण्डेय जी, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राज श्रीवास्तव जी,राष्ट्रीय महामंत्री घनश्याम जोशी जी व समस्त राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले के नगर मीडिया प्रभारी रोहित जी नें मुरादाबाद जिला अध्यक्ष कन्हैया यादव जी व उनकी जिले की टीम की प्रशंसा की।

Next Story