उत्तर प्रदेश

Moradabad: भैंस का मीट परिवहन करते पकड़े गए वाहन, विभाग ने भेजा नोटिस

Admindelhi1
22 May 2025 5:00 PM IST
Moradabad: भैंस का मीट परिवहन करते पकड़े गए वाहन, विभाग ने भेजा नोटिस
x
नोटिस जारी

मुरादाबाद: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार को छापेमारी के दौरान मुरादाबाद संभल मार्ग पर एक वाहन में लाद कर ले जाया जा रहा मीट पकड़ लिया। वाहन पर बकरियां लदी थीं लेकिन मीट भैंस का था। टीम ने फर्म संचालक को अनियमितता पर नोटिस जारी किया।

सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा राजवंश प्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम चेकिंग अभियान में निकली थी। टीम ने मुरादाबाद संभल मार्ग पर डींगरपुर तिराहे पर मेसर्स इंडिया फ्रोजन फूड्स ग्रामबेगमपुर चिमयावली से आ रहे वाहन को रोक कर चेक किया। जबकि खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रजन सिंह ने बोलेरो पिकअप वाहन को रोका जो मेसर्स अल्मा ट्रेडर्स असालतपुरा मुरादाबाद का था।

इसमें 500 किलोग्राम भैंस का मीट बंधा हुआ था लेकिन इसका कोई वैध कागज नहीं था। वाहन का एसी बंद था। मीट पर मक्खियां भिनभिना रहीं थीं। इसके अलावा एक अन्य वाहन पर लदा 1133 किलो मीट लदा पाया गया। उसके खिलाफ भी कार्रवाई के लिए नोटिस दिया गया।

Next Story