उत्तर प्रदेश

Moradabad: उत्तराखंड पुलिस ने युवक को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया

Admindelhi1
19 Oct 2024 5:06 AM GMT
Moradabad: उत्तराखंड पुलिस ने युवक को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया
x
उसे जिला कारागार भेज दिया गया

मुरादाबाद: उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर निवासी व्यक्ति ने थाना जसपुर पुलिस को दी तहरीर में मुरादाबाद जिले के थाना डिलारी क्षेत्र निवासी युवक पर अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। थाना डिलारी इंस्पेक्टर प्रदीप ने बताया कि उत्तराखंड पुलिस ने शुक्रवार को आरोपित युवक को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला कारागार भेज दिया गया।

उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर क्षेत्र निवासी ग्रामीण ने थाना जसपुर में दर्ज कराए मुकदमे में कहा था कि एक वर्ष पूर्व मकान निर्माण कराया था। मकान निर्माण के समय वह अपने पड़ोसी के मकान में किराए पर रह रहा था। उनके पड़ोसी का भांजा मुरादाबाद के थाना ठाकुरद्वारा के गांव डिलारी निवासी शहजाद अपने मामा के घर आता जाता था। इसी दौरान उसकी 13 वषीय पुत्री की उसकी जान पहचान हो गई। तीन-चार दिन पूर्व उसकी पुत्री पनी ननिहाल गई थी। वहां उसकी तबीयत खराब हो गई तो उसके ननिहाल वालों ने उसको चिकित्सक से उपचार कराया। तो डाक्टर ने बताया कि उसकी पुत्री तीन माह की गर्भवती है। पूछताछ करने पर उसकी पुत्री ने अपनी मां को बताया कि जब वह किराए के मकान में रहते थे। उनके पड़ोस में रहने वाले अंकल का भांजे शहजाद ने उसकी मर्जी के विरुद्ध जबरदस्ती उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जसपुर पुलिस ने आज आरोपित शहजाद को मुरादाबाद स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Next Story