- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Moradabad: पुलिस...

x
Moradabad मुरादाबाद। पुलिस और दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। साथ ही दोनों बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह मुठभेड़ सोमवार देर रात सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रेलवे फुटबॉल ग्राउंड हरथला कॉलोनी के पास हुई है।
दो दिन पूर्व मझोला थाना क्षेत्र में सत्संग से लौट रही महिला से अविरल पुत्र स्वर्गीय राजकुमार ने झपट्टा मारकर कुंड लूटने की घटना को अंजाम दिया था। वही दूसरा बदमाश नीशू पुत्र धर्मेंद्र ने सिविल लाइन थाना क्षेत्र से बाइक चोरी करने की घटना को अंजाम दिया था। दोनों बदमाशों पर पूर्व में भी अपराधिक मामले दर्ज हैं। गोली लगने से घायल हुआ बदमाश अविरल इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती है।
पुलिस ने बदमाशों के पास से एक बाइक, एक अवैध तमंचा ,315 बोर का कारतूस और महिला से लूटा हुआ सोने का कुंडल बरामद किया है। पुलिस ने जानकारी में बताया पूर्व में बाइक चोरी और महिला से कुंडल लूटने की घटना को दोनों ने साथ मिलकर अंजाम दिया था।
TagsMoradabad पुलिस मुठभेड़दो बदमाश गिरफ्तारMoradabad police encountertwo criminals arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





