- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Moradabad: ट्रक ने...
उत्तर प्रदेश
Moradabad: ट्रक ने बाइक को कुचला, दो की मौके पर ही मौत
Tara Tandi
3 March 2025 4:18 PM IST

x
Moradabad मुरादाबाद। थाना मूंढापांडे इलाके में दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर टोयोटा एजेंसी के सामने बेकाबू ट्रक ने दो बाइक सवारों को रौंद दिया, जिससे दोनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। तेज गति के कारण ट्रक की चपेट में आए दोनों युवकों के शव टायर के नीचे दब गए थे। राहगीरों ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शवों को निकाला और ट्रक को कब्जे में लेकर थाने ले आई, जबकि ड्राइवर मौके से फरार हो गया। सड़क हादसे में जान गवाने वालों की शिनाख्त तालिब पुत्र शाहिद, चरन सिंह पुत्र मोहनलाल निवासी मुड़िया मलूकपुर थाना मूंढापांडे के रूप में हुई।
जानकारी के अनुसार दोनों मृतक मुरादाबाद में मेहनत मजदूरी करते थे, दोनों दोस्त रविवार की रात लगभग 11:30 बजे मुरादाबाद से काम कर अपने घर लौट रहे थे। मौलागढ़ के पास बाइक में पेट्रोल लेने के लिए गोपाल पंप की और जा रहे थे। इसी बीच रामपुर की तरफ़ से तेज़ रफ़्तार से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी और बाइक सहित दूर तक घसीटते हुए ले गया। जब बाइक ट्रक के अगले हिस्से से नहीं निकली तो चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया है। मृतक तालिब के परिवार में पत्नी परवीन, बच्चे आकिब, साहिल,बेटी ताबिया हैं। वहीं मृतक चरन सिंह के परिवार में पत्नी संतोष, बेटा अनमोल है। दोनों दोस्तों की मौत की खबर सुनकर परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।
थाना प्रभारी राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि रात के समय दो बाइक सवार युवकों को ट्रक ने टक्कर मार दी थी, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को भेज दिया है।
TagsMoradabad ट्रकबाइक कुचलादो मौके मौतMoradabad truck crushed biketwo died on the spotजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





