उत्तर प्रदेश

Moradabad: शादी के छह महीने बाद दुखद सुसाइड

Admindelhi1
21 Nov 2025 4:29 PM IST
Moradabad: शादी के छह महीने बाद दुखद सुसाइड
x

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद जिले के थाना बिलारी कोतवाली क्षेत्र स्थित मोहम्मद सादिकपुर गांव में शुक्रवार सुबह एक नवविवाहिता का शव फांसी पर लटका मिला। छह माह पहले ही वाे शादी करके अपने ससुराल आई थी।सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस अधीक्षक (देहात) कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि परिजनाें ने बताया कि अमरोहा जिले के सैदनगली थाना क्षेत्र के खरसौली मिलक गांव निवासी ममता (28) की शादी छह माह पहले बिलारी के मोहम्मद सादिकपुर गांव निवासी हरि सिंह के बेटे राजू सिंह के साथ हुई थी।

राजू सिंह हरियाणा राज्य के भिवानी शहर में हलवाई का काम करता है। शुक्रवार सुबह छह बजे ममता के ससुर हरि सिंह और सास लक्ष्मी खेत पर काम करने चले गए। 10 बजे जब दाेनाें घर लाैटे ताे देखा कि बहू ममता का शव फांसी के फंदे से लटक रहा है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव काे फंदे से नीचे उतार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। एसपी देहात ने बताया कि मामले में शुरुआती जांच में यह पता चल रहा है कि नवविवाहिता ने फांसी लगाकर जान दी है। मायके पक्ष से अभी तक काेई शिकायत नहीं मिली है। अगर काेई तहरीर मिलती है ताे आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर रिपाेर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Next Story